हाथरस, मई 24 -- हाथरस। अलीगढ़ रोड एलआईसी के नीचे नारायण सेवा संस्थान उदयपुर राजस्थान द्वारा संचालित निशुल्क फिजियोथैरेपी केंद्र पर आयोजित निशुल्क पोलियो जांच शिविर का आयोजन किया गया। प्रमुख हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सौरभ महेश गुप्ता द्वारा सभी पोलियो के मरीज का निशुल्क प्रशिक्षण परीक्षण करने के साथ ऑपरेशन के लिए भी चिन्हित किया। शिविर का शुभारंभ अभय गर्ग, जेपी अग्रवाल, आरबी शर्मा, ओपी वर्मा, सतीश चंद्र अग्रवाल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के छवि चित्र के समक्ष दीप प्रज्जिलित करके किया। कार्यक्रम संयोजक जेपी अग्रवाल ने बताया कि राजस्थान उदयपुर की नारायण सेवा संस्थान द्वारा वर्ष 2017 में यहां पर निशुल्क फिजियोथैरेपी सेंटर की स्थापना की। सेंटर पर प्रतिदिन 60 से 70 लोग फिजियोथेरेपी के लिए आते हैं। उनमें से किसी से भी कोई धनराशि नहीं ली जाती ...