नैनीताल, मई 31 -- भवाली। बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर श्री रत्न एवं ज्ञान चेरिटेबल ट्रस्ट देहरादून की ओर से साधना ध्यान उपवन (द्रुबद्र समतेन गत्सल) रिट्रीट सेंटर, चोरसा में निशुल्क आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सा शिविर लगाया गया। ग्रामीणों एवं जरूरतमंद लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाओं का लाभ उठाया। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने विभिन्न रोगों की जांच कर मरीजों को निशुल्क परामर्श दिया। बवासीर, भगन्दर, फिशर, पाइलोनाइडल साइनस, रेक्टल प्रोलैप्स आदि के साथ-साथ उच्च रक्तचाप, मधुमेह, जोड़ों के दर्द, नेत्र रोग एवं अन्य सामान्य बीमारियों से पीड़ित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। आयुष विंग सतबुंगा की डॉ. हेमलता पांगती, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हवालबाग (अल्मोड़ा) के चिकित्सा अधिकारी डॉ. फुर्बू सिंह खम्पा और एनोरेक्टल एवं क्षार...