नैनीताल, फरवरी 18 -- बेतालघाट, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल की ओर से बुधवार को राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय मझेड़ा में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर व चिकित्सा शिविर लगाया गया। सचिव पारुल थपलियाल ने ग्रामीणों को विभिन्न विधिक अधिकारों, निशुल्क विधिक सहायता, महिला एवं बाल संरक्षण कानूनों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि विधिक जागरूकता से ही समाज में न्याय तक समान पहुंच सुनिश्चित की जा सकती है। चिकित्सा शिविर में डॉ. अनिल गंगवार, डॉ. दीपक सती और डॉ. योगेश ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया। इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण भी दिया गया, जिसमें स्वच्छता, पोषण और सामान्य बीमारियों से बचाव के बारे में जानकारी दी। यहां रंजना पांडेय, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...