गंगापार, मार्च 7 -- कस्बा भारतगंज में लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के उद्देश्य से शनिवार को त्रिमुहानी स्थित केशरवानी धर्मशाला में 'कायाकल्प फिट 24' के तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। संचालन फिजिकल एक्सपर्ट डा शेखरके नेतृत्व में किया गया, करीब 50 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां दी गई। डा० शेखर ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और सही दिनचर्या अपनाने की सलाह दी। आयोजक लवकुश पुस्तक भंडार, शुभम् केशरी उर्फ डंकू तथा शांति भूषण द्विवेदी सहित अन्य लोग सहयोग मे लगे रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.