जामताड़ा, दिसम्बर 26 -- नारायणपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को नारायणपुर प्रखंड के मुरलीपहाड़ी सहित कुल 15 गांवों में नियमित टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। झारखंड सरकार के निर्देशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नारायणपुर की एएनएम ने विभिन्न गांवों में शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को टीकाकरण के लाभों की जानकारी दी और निर्धारित टीके लगाए। टीकाकरण शिविर मुरलीपहाड़ी, चंदाडीह-लखनपुर, शहरपुर, बोरवा, पोखरिया, दिघारी, घरचोकिया, बैद्यनाथपुर, करमाटांड, जगवाडीह, बुटबेरिया समेत अन्य गांवों में आयोजित किए गए। इस दौरान ओपीवी, रोटा, पेंटा, एमआर, डीपीडी बूस्टर सहित अन्य आवश्यक टीके लगाए गए। शिविर के दौरान एएनएम ने गांव की महिलाओं को परिवार नियोजन के महत्व के प्रति जागरूक किया। अस्थायी परिवार नियोजन उपाय अपनाने वाले लाभुकों के बीच प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.