मैनपुरी, जून 14 -- बेवर। खंड विकास कार्यालय परिसर में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर जन कल्याण शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने किया। इस मौके पर उन्होंने मेला में प्रतिभाग करने वाले विभिन्न शिविरों का निरीक्षण कर जनता को मिल रही सेवाओं की समीक्षा की। वहीं मुख्य अतिथि ने गर्भवती महिलाओं के गोद भराई कार्यक्रम में शिरकत की। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में देश व प्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम को विधायक प्रतिनिधि अंकुर अग्निहोत्री ने भी संबोधित किया। मेला में बिजली विभाग, यूपी नेडा, पंचायती राज ग्राम विकास, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार आदि विभागों ने शिरकत की। यह भी पढ़ें- शिविर में गर्भवती महिलाओं की गई गोद भर...