शामली, मई 30 -- कांधला। कांधला खंड विकास में एक दिवसीय किसान क्रेडिट कार्ड के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया जिसमें दर्जनों किसानों के साथ अधिकारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- 6 जून को कृषि ऋण आउटरीच कैंप का आयोजनकिसान क्रेडिट कार्ड शिविर शुक्रवार को प्रमुख सचिव कृषि के निर्देशों के अनुपालन में किसानों को कृषि संबंधी सुविधाओं से जोड़ने एवं उन्हें सुलभ ऋण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खण्ड विकास सभागार कक्ष में किसान क्रेडिट कार्ड बनाने हेतु विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए कुल 32 आवेदन किए। कैंप के दौरान उप अग्रणी बैंक मैनेजर मनमोहन किशोर ने किसानों को केसीसी योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस कार्ड के माध्यम से किसानों को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाता ...