शिविर में कैडेट सीख रहे कौशल
बरेली, जून 3 -- सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को 8 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। कैंप कमांडेंट कर्नल एसएस बिष्ट ने कैडेटों को शिविर की मूलभूत प्रक्रियाओं एवं अनुशासन से अवगत कराया। उप कैंप कमांडेंट मेजर नीलिमा गौर और कैंप एडजुटेंट कैप्टन बीनम सक्सेना ने विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी। विद्यालय की निदेशक राधा सिंह, लेफ्टिनेंट रचना, लेफ्टिनेंट ममता, विनिता, सुनाली, जीसीआई मोनिका, निकिता, नीलम, सूबेदार मेजर शंकर लाल, प्रशासनिक सूबेदार मेजर रामराज सिंह थे। यह भी पढ़ें- सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में एनसीसी का दस दिनी शिविर शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.