रिषिकेष, फरवरी 2 -- स्वामी शुकदेवानंद चेरिटेबल हॉस्पिटल परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में सोमवार को आयोजित शिविर में 25 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इसमें आश्रम और विद्यालय के कर्मचारी, छात्र और सेवादारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि चिकित्सा सेवाएं "नर सेवा ही नारायण सेवा" की सनातन भावना का जीवंत उदाहरण हैं। उन्होंने बताया कि एक यूनिट रक्त दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति, प्रसूता महिला, थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चे या गंभीर रोग से जूझ रहे मरीज के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। अश्रम प्रशासन ने बताया कि शिविर में चिकित्सकों और प्रशिक्षित मेडिकल टीम की देखरेख में सभी आवश्यक सुरक्षा और स्वच्छता मानकों का पालन करते हुए रक्तदान कराया गया। मौके पर विनोद डोभाल, यशवीर सिंह सहित मेडिकल टीम के राहुल राठी, करिश्मा चौधरी, अमित, अनुज, शिख...