लखनऊ, मई 21 -- मोहनलालगंज के न्यू सब स्टेशन पर बिजली शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पहुंचे फरियादियों की शिकायते सुन समस्याओं का निराकरण किया गया। बस्तिया के अम्ब्रीश कुमार का सात हजार रूपये से अधिक का बिल भेज दिया गया। जांच के बाद 268 रूपये का बिल बना। मुरनीनगर के बुजुर्ग प्रहलाद बाजपेई अस्थाई कनेक्शन को स्थाई कराने के लिए चक्कर लगा रहे थे सुनवाई नहीं हो रही थी। शिविर पहुंचे तो स्थाई कनेक्शन मिल सका। मऊ के नूर मोहम्मद ने बिजली का कनेक्शन लिया। बिजली विभाग ने पुराना मीटर लगाया लेकिन कागजों में स्मार्ट मीटर चढा दिया जिससे उसका बिल नही बन पा रहा था। यह भी पढ़ें- जनता शिकायत निवारण शिविर में 25 मामलों का निष्पादन टीम घर पहुंची जिसके बाद समस्या का समाधान किया गया। नीरज व रामचन्द्र ने कनेक्शन लिया लेकिन कागजों में दोनो के मीटर नम्बर बदल दिये ...