गाजीपुर, फरवरी 17 -- मुहम्मदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील मुख्यालय पर मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष और सिविल जज रंजीत कुमार जायसवाल ने की। उन्होंने आगामी 22 फरवरी को जनपद न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाले मेगा विधिक जागरूकता कैंप को सफल बनाने की अपील की। सिविल जज रंजीत कुमार जायसवाल ने कहा कि सरकार की योजनाओं से संबंधित किसी भी प्रकार की विधिक सलाह निःशुल्क प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि जन उपयोगी सेवाओं से जुड़े विवादों को न्यायालय में मुकदमा दायर करने से पूर्व स्थायी लोक अदालत में प्रस्तुत किया जा सकता है, जहां दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौते से निःशुल्क समाधान कराया जाता है। स्थायी लोक अदालत का निर्णय सिविल कोर्ट के फैसले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.