खगडि़या, मार्च 19 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि कोशी सहजीवन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के चौथम प्रखंड के बुच्चा पंचायत में बुधवार को एक बहुउद्देश्यी शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बकरी स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा एवं मक्का खेती से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान जिला पशुपालन विभाग की टीम द्वारा लगभग 130 बकरियों का इलाज किया गया तथा विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए दवाइयों का वितरण किया गया। नव जागृति संस्था, खगड़िया द्वारा संचालित तथा टाटा ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित शिविर में विशेषज्ञों ने बताया कि इस तरह के शिविर से बकरी पालन के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और पशुओं की मृत्यु दर में कमी आएगी। जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी।सामाजिक सुरक्षा शिविर के तहत आज विशेष रूप से स्मार्ट कार्ड आवेदन पर ध्यान केंद्रित किया गया।...