बेगुसराय, मार्च 13 -- गढ़़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय केसीसी शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रखंड कृषि अधिकारी ओम प्रकाश यादव ने की। बीएओ ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य किसानों को केसीसी ऋण से जोड़ना और आवेदन प्रक्रिया में आ रही समस्याओं का समाधान करना है। शिविर के दौरान किसान सलाहकार मनीष कुमार ने किसानों से केसीसी फॉर्म संग्रहित किया। ऋण प्राप्त करने में आ रही कठिनाइयों पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि कई किसानों को दस्तावेज की कमी, बैंक प्रक्रिया की जानकारी न होने और तकनीकी कारणों से परेशानी होती है, जिसे दूर करने के लिए इस तरह के शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर में अधिकारियों ने किसानों को केसीसी से संबंधित नियम, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और ऋण प्रक्रिया की विस...