मिर्जापुर, मई 17 -- मिर्जापुर। नगर के लालडिग्गी स्थित पीएमश्री कंपोजिट स्कूल रानी कर्णावती में रविवार को रोटरी क्लब गौरव एवं रामकृष्ण सेवा आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को स्वस्थ परीक्षण का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में आए लोगों का हृदय रोग, चर्म रोग, सामान्य चिकित्सा, अस्थि एवं स्त्री रोग के चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद परामर्श दिया। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापक राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार प्राप्त मधुरिमा तिवारी ने अतिथियों कें प्रति आभार जताया। इस दौरान जाह्नवी प्रकाश तिवारी, रोटेरियन अनिल केशरी, मनीष केशरी, जसविंदर सिंह, अशोक जायसवाल, दुर्गा चौधरी, विकास जायसवाल, दीपक कुशवाहा, शिवम अग्रवाल, आशुतोष सोनी, अर्जुन एवं क्लब के सचिव आशीष मल्होत्रा उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- सुख शांति भवन में 45 रोगियों ...