मुजफ्फरपुर, फरवरी 2 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारत विकास परिषद उत्तर बिहार प्रांत द्वारा दिव्यांग सेवा शिविर फेज-2 में बुधवार को सुबह दस बजे 50 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग प्रदान किया जाएगा। बेला औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में शिविर का आयोजन किया गया है। भारत विकास परिषद द्वारा बेला में एक स्थाई दिव्यांग केन्द्र की स्थापना करने की घोषणा की गयी है। यह केन्द्र भविष्य में कृत्रिम अंगों के निर्माण, दिव्यांगजनों के प्रशिक्षण, पुनर्वास तथा कौशल विकास का स्थायी केन्द्र बनेगा। प्रांत के सचिव ने बताया कि इस कार्य का उद्देश्य है कि दिव्यांगजन समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें। इस प्रयास में सीए केके चौधरी, डॉ. नवनीत शांडिल्य, अमरनाथ प्रसाद, अनिल कुमार, विमल किशोर मिश्रा बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...