गाजीपुर, जून 10 -- गाजीपुर, संवाददाता। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले सोमवार को ऑपरेशन सिंदूर के तहत विकास भवन परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ ब्लड बैंक प्रभारी डा. केके सिंह और सीएमएस डा. राजेश सिंह ने संयुक्त रूप से किया। रक्तदान शिविर में कर्मचारियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत जो पहलगाम में सुरक्षाकर्मी व आमजन घायल हुए थे उनके बेहतर इलाज और रक्त की कमी नहीं हो, इसके लिए रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। रक्तदान करना एक पुनीत कार्य है। जिसमें हर स्वास्थ कर्मी को रक्तदान करना चाहिए। जिससे हर जरूरतमंद लोगों को बेहतर इलाज मिल सके। रक्तदान शिविर में बेसिक शिक्षा परिषद, युवाकल्याण, पशुपालन विभाग,आईसीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.