गुड़गांव, मई 7 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। लघु सचिवालय में गुरुवार को आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम हितेंद्र कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही कई मामलों का निपटारा किया। शिविर के दौरान 10 शिकायतें आईं। एसडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तय समय सीमा में उसका समाधान किया जाए। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि सभी शिकायतों की एटीआर पोर्टल पर सही और पूरी दर्ज करना जरूरी है, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और किसी मामले को दोबारा खोलने की आवश्यकता न पड़े। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे निर्धारित दिनों में शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराएं। इस अवसर पर ज्वाइंट कमिश्नर प्रीतपाल, एसीपी मुकेश कुमार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...