बलरामपुर, मई 24 -- बलरामपुर, संवाददाता। 51वीं यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के चौथे दिन जवाहर नवोदय विद्यालय में कैडेटों को फायरिंग का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। शिविर के दौरान थल सेना भर्ती कार्यालय बरेली की टीम ने सेना में भर्ती प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और प्रारंभिक तैयारियों की विस्तृत जानकारी भी दी। शिविर की शुरुआत पीटी, ड्रिल और योगाभ्यास से हुई। इसके बाद कैडेटों को फायरिंग रेंज पर ले जाकर हथियार संचालन और लक्ष्य भेदन का व्यावहारिक प्रशिक्षण कराया गया। बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अरविंद प्रताप सिंह पटवाल ने कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि फायरिंग प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं में साहस, अनुशासन, एकाग्रता और आत्मविश्वास विकसित करना है। यह भी पढ़ें- Indian Armed Forces...