रुडकी, अप्रैल 4 -- बीएसएम इंटर कॉलेज रुड़की के स्वयंसेवकों ने शनिवार को जिलाधिकारी के आह्वान पर स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान में छात्रों ने श्रमदान कर विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सफाई की। इस दौरान प्रधानाचार्य कैप्टन अजय कौशिक ने छात्रों को सेवा, स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता संदेश के साथ हुई। स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर, सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थलों से कचरा हटाया। साथ ही स्थानीय दुकानदारों को गीले और सूखे कचरे के अलग-अलग निस्तारण के बारे में भी जागरूक किया। छात्रों ने स्वच्छता को केवल अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य कैप्टन अजय कौशिक ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि छात्रों में समाज के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.