प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 24 -- कुंडा। नंदन महाविद्यालय चतुरगढ़ बिसहिया में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर की शुरुआत हुई। प्राचार्य डॉ.तीर्थमणि त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व और उद्देश्य के बारे में बताया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. धीरेंद्र मिश्रा ने स्वयंसेवियों को अनेक विषयों पर जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, डॉ. कमलेश यादव, डॉ. राकेश यादव, मुकेश कुमार गुप्ता, शिखा ओझा, शारिक हुसैन सिद्दकी, शैलेन्द्र कुमार पांडेय, राकेश कुमार, जितेन्द्र कुमार, शरद कुमार शुक्ला, अनित चन्द्र, अक्षिता, महेक, काजल, प्रतिभा, सलोनी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.