गिरडीह, मई 15 -- तिसरी। गुरुवार को तिसरी विद्युत कार्यालय परिसर में सहायक विद्युत अभियंता प्रदीप कुमार के नेतृत्व में उपभोक्ता शिकायत शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बिजली बिल में गड़बड़ी सहित अन्य समस्याएं सुनी गई और मौके पर ही कई समस्याओं का निदान किया गया और मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया गया। शिविर में तिसरी प्रखंड के विभिन्न गांवों से सैकड़ों लोग बिजली बिल की समस्या को लेकर आए और लोगों ने उपस्थित अधिकारियों को लिखित शिकायत कर बिजली बिल की समस्या का निदान करने की गुहार लगाई। इनमें से अधिकांश उपभोक्ताओं ने अधिक बिजली बिल भेजे जाने को लेकर शिकायत की। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर समस्या समाधान को लगेंगे शिविर वहीं कई लोगों ने बिजली बिल नहीं मिलने की शिकायत की है। लोगों ने कहा कि बिजली खपत कम करने के बावजूद बिजली बिल अधिक भेजा जाता है।...