शिविर में आम लोगों की समस्याओं का समाधान : मंत्री
पूर्णिया, मई 23 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। पूर्णिया सदर प्रखंड के डिमिया छतरजान पंचायत में मंगलवार को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर का बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में मौजूद अधिकारियों एवं कर्मियों से आवेदन प्राप्ति और उनके निष्पादन की स्थिति की जानकारी ली। शिविर संचालन एवं त्वरित समाधान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर पंचायत भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंचायत के मुखिया अंगद मंडल ने मंत्री को भगवान श्रीराम की तस्वीर एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया। वहीं प्रखंड उपप्रमुख ललन कुमार सिन्हा, पंचायत समिति सदस्य अर्जुन कुमार मंडल एवं उपमुखिया अनिल महतो ने भी मंत्री का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- सदर विधायक ने सहयोग शिविर तैयारी का जायजा लिया निरीक्षण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.