बाराबंकी, मई 16 -- बाराबंकी। कुर्सी रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार को विद्युत उपकेंद्र यूपीएसआईडीसी प्रथम व द्वितीय परिक्षेत्र के उद्यमियों की बिजली से संबंधित समस्याओं को मौके पर निस्तारण कराने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 13 शिकायतें आईं। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के मण्डल चैप्टर प्रमित सिंह के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता फतेहपुर अताउल जफर, एसडीओ आलोक गुप्ता, गुलशन कुमार कनौजिया ने शिविर लगाकर सुनवाई की। औद्योगिक क्षेत्र में 375 विद्युत उपभोक्ता हैं। यहां पर अक्सर बिल में कमियां, कम विद्युत भार, नाम संशोधन व खराब मीटरों को बदलवाने के 13 मामले आए जिनका निस्तारण कराया गया। अधिशासी अभियंता ने बताया कि उद्योगों के संचालन में बिजली से संबंधित परेशानी न होने और उद्यमियों को शिकायत लेकर फतेहपुर न आना पड़े इसलिए शिवि...