मिर्जापुर, मार्च 22 -- मिर्जापुर। जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में कुल 1821 मरीजों का उपचार कर उन्हें दवा दी गई। डॉक्टरों ने उपचार के बाद मरीजों को बदलते मौसम में विशेष रूप से सावधानी बरतने की सलाह दी। कहा कि बदलते मौसम की चपेट में आने से लोग बुखार, सर्दी जुकाम, वायरल फीवर की जद में आ रहे हैं। अभी ठंडे पानी का सेवन न करें। शिविर में अधिकतर मरीज बुखार और सर्दी जुकाम से पीड़ित आए। हलिया संवाद के अनुसार क्षेत्र के तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला के तहत चिकित्सकों ने कैंप लगाकर कुल 108 मरीजों का नि:शुल्क जांच की गई। चिकित्सकों ने बुखार, शुगर, बीपी, खांसी आदि की जांच के बाद मरीजों को दवा दी। प्रभारी चिकित्साधिकारी अवधेश कुमर ने बताया कि प्राथमिक स्...