रुडकी, जनवरी 13 -- लक्सर, संवाददाता। लक्सर के हबीबपुर कुड़ी गांव में मंगलवार को जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर लगाया गया। इसमें अपर सचिव अनुराधा पाल ने ग्रामीणों की शिकायतें व समस्याएं सुनी। शिविर में कुल 79 शिकायत आई, जिनमें से 51 का मौके पर समाधान कर बाकी को कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों के पास भेजा गया है। अपर सचिव उत्तराखंड शासन अनुराधा पाल ने शिविर की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि सरकार आम आदमी की दिक्कतों को लेकर संवेदनशील है। इसीलिए शिविर के माध्यम से अधिकारी देहात में जाकर जन समस्याओं पर कार्रवाई कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपम रामचंद्र सेठ के साथ प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.