रुडकी, जनवरी 28 -- खानपुर के पोड़ोवाली गांव में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत शिविर लगाया गया। इस शिविर में दर्जाधारी सुरेंद्र मोघा और एसडीएम सौरभ सिंह असवाल ने लोगों की समस्या और शिकायतों पर सुनवाई की। शिविर में कुल 26 प्रार्थना पत्र आए। इनमें से 17 का निस्तारण किया गया। पशु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्जाधारी सुरेंद्र मोघा ने लक्सर के एसडीएम सौरभ सिंह असवाल और जिला पंचायत के अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी के साथ पोड़ोवाली में आयोजित शिविर की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों से संबंधित अपना कोई भी काम कराने के लिए अब लोगों को अब भटकने की जरूरत नहीं है। विभाग खुद शिविर के माध्यम से गांव में पहुंचकर उनकी समस्या का निस्तारण कर रहा है। इसके बाद शिविर में आए प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.