चित्रकूट, अप्रैल 29 -- चित्रकूट। बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के तत्वावधान में बजरंग इंटर कॉलेज सपहा में सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकीकुंड की टीम ने नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण शिविर लगाया। क्षेत्र के करीब एक सैकड़ा मरीजों ने पहुंचकर नेत्र परीक्षण कराया। नेत्र विशेषज्ञों ने आंखों की जांच की। इसके बाद जरूरतमंदों को चश्मे दिए गए। मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को ऑपरेशन के लिए अस्पताल रेफर किया गया। इस दौरान प्रखर पटेल, मुकेश कुमार, डा श्रीकांत पांडेय, कमलेश प्रसाद, विपिन, सुशील सिंह, उमेन्द्र, वीरेंद्र, शशिप्रभा, मानवी, राज, अंकित, धीरेन्द्र आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.