रुडकी, मार्च 15 -- रविवार को रामनगर में लेबर चौक के समीप निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें अनेक लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य व रक्त की जांच कराई। साथ ही कई युवा महादानियों ने रक्तदान भी किया। इस मौके पर दीपक मिश्रा, नितिन कश्यप, योगराज, वंश त्यागी, लाइबा नूर, संजू, रक्षित गुर्जर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...