गढ़वा, जून 10 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत रामपुर पंचायत के रानी ताली गांव में बीमा शिविर का आयोजन किया गया है l शिविर में संस्था अग्रगति के सीएफएल को ऑर्डिनेटर गुरुदेव विश्वकर्मा द्वारा वित्तीय समावेशन और वित्तीय साक्षरता की विस्तृत जानकारी देकर उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया। शिविर में मुख्य रूप से बचत और बजट बनाने, बैंक खाता और उसके लाभ, डिजिटल भुगतान, साइबर धोखाधड़ी के तौर तरीके और बचाव के उपाय बताए गए। मौके पर प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना और जनधन खाता के लाभ, केवाईसी व खातों में नॉमिनी का नाम जुड़वाने सहित अन्य जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- सुपौल : राघोपुर कृषि विज्ञान केंद्र में डिजिटल सखी परियोजना की कार्यशाला साथ ही सीकेवाईसी, हेल्प लाईन नंबर 7799022129, राष्ट्रीय साइ...