मोतिहारी, मई 12 -- मोतिहारी, हिप्र.। सहयोग शिविर के सफल, सुचारु एवं प्रभावी संचालन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। डीएम के निर्देश पर सभी प्रखंडों में पंचायतवार शिविर प्रभारी सक्रिय होकर मोर्चा संभाल चुके हैं। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक आम नागरिकों को शिविर से लाभान्वित कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। अधिकारियों को मिला अनुमंडल का प्रभार : डीडीसी को आदापुर प्रखंड, जिला भू अर्जन पदाधिकारी को छौड़ादानो , एसडीओ रक्सौल को रामगढ़वा, जिला योजना पदाधिकारी को बनकटवा, एसडीओ सिकरहना को चिरैया, डीसीएलआर सिकरहना को घोड़ासहन, एसडीओ पकड़ी दयाल को मधुबन, जिला बंदोबस्त पदाधिकारी को पकड़ीदयाल, जिला पंचायत राज पदाधिकारी को पताही, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच)को तेतरिया, एसडीओ सदर को बंजरिया,भूमि सुधार उप समाहर्ता सदर को कोटवा, सहायक निद...