चंदौली, नवम्बर 23 -- चंदौली, संवाददाता। शिविर पुलिस लाइन परिसर में रविवार को पुलिस झंडा दिवस मनाया गया। इस दौरान एएसपी आपरेशन दिगम्बर कुशवाहा ने ध्वजारोहण किया। साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस ध्वज एवं विभाग के गौरवशाली इतिहास के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु ने 23 नवंबर 1952 को सर्वप्रथम उत्तर प्रदेश पुलिस को पुलिस ध्वज प्रदान किया था। उत्तर प्रदेश पुलिस पूरे भारत का प्रथम राज्य पुलिस बल है। इसे उसके अप्रतिम योगदान के फलस्वरुप पुलिस कलर अर्थात पुलिस ध्वज प्रदान किया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ध्वज, विभाग के गौरवशाली इतिहास और वीर जवानों की कर्तव्यपरायणता का गौरवपूर्ण प्रतीक है। यह ध्वज हमारी शौर्यगाथाओं का अमिट धरोहर है। जो प्रत्येक क्षण कर्तव्यों के प्रति जागरूक और समर्पित रहने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.