शिविर नई चीजें सीखने और व्यक्तित्व विकास का बेहतर मंच : ब्रिगेडियर
शाहजहांपुर, जून 20 -- शाहजहांपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय बुजुर्ग में चल रहे एनसीसी शिविर के पांचवें दिन बरेली एनसीसी ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अमित उनियाल ने शिविर का निरीक्षण किया। कैंप कमांडेंट कर्नल संग्राम सिंह चीमा और सूबेदार मेजर सुनील सिंह रावत ने उनका स्वागत किया। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। ब्रिगेडियर अमित उनियाल ने शिविर में मौजूद 580 कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी शिविर नई चीजें सीखने और व्यक्तित्व विकास का बेहतर मंच है। उन्होंने अनुशासन को कैडेट्स के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण गुण बताया और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैडेट्स के बैरक, डाइनिंग हॉल और कुक हाउस का भी जायजा लिया तथा रहन-सहन और व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। कैडेट्स की तैयारी, अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.