शिविर को लेकर लोगों में नहीं दिखा उत्साह
मधेपुरा, मई 19 -- बिहारीगंज, निज प्रतिनिधि। आमलोगों की समस्याओं के त्वरित और स्थानीय स्तर पर समाधान के लिए पड़रिया और लक्ष्मीपुर लालचंद पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर को लेकर आम लोगों में कुछ खास उत्साह नहीं दिखा। लोगों की मानें तो सहयोग शिविर के बारे में प्रचार-प्रसार नहीं होने के कारण भी शिविर में कम संख्या में लोग पहुंचे। बताया गया कि पड़रिया पंचायत भवन में आयोजित शिविर में दोपहर बाद एक बजे तक जमीन से संबंधित 31 और अन्य 5 मामले आए। जबकि लक्ष्मीपुर लालचंद पंचायत भवन से सटे उत्क्रमित मध्य विद्यालय लक्ष्मीपुर लालचंद में आयोजित शिविर में 2 बजे तक राशन कार्ड के 21, पेंशन के 8, राजस्व विभाग से संबंधित 2, स्वास्थ्य विभाग के 2, जन्म प्रमाणपत्र के 4, जॉब कार्ड के 4, कृषि विभाग के 3, लोहिया स्वच्छता के 7, बिजली विभाग के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.