हल्द्वानी, मार्च 15 -- हल्द्वानी। खेल निदेशालय और जिला खेल कार्यालय की ओर से क्रिकेट शिविर के समापन पर रविवार को मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। खिलाड़ियों की तीन टीमें बनाकर रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में विजेता, उपविजेता व हार्डलाइन विजेता टीमों को मुख्य अतिथि निर्मला पंत, जिला क्रीड़ा अधिकारी नैनीताल व उपस्थित अभिभावकों ने सम्मानित किया। कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छह उदीयमान खिलाड़ियों को टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। आयोजक व कोच त्रिलोक सिंह जीना, हॉकी कोच गोविंद लटवाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...