शिविर के जरिए दूर होगी आधार संबंधी दिक्कतें
हाथरस, मई 13 -- लोगों की सुविधा हेतु आधार संबंधी सेवाओं के लिए 03 दिवसीय विशेष आधार शिविर का आयोजन दिनांक 13 मई से 15 मई तक किया जाएगा। शिविर प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से संचालित होंगे। जनपद की तहसील सिकंदराराऊ, तहसील सासनी परिसर में तथा तहसील हाथरस क्षेत्र के नागरिकों हेतु कैम्प मुख्य डाकघर एवं विकास भवन परिसर में आयोजित किए जाएंगे। शिविर का आयोजन प्रवर डाक अधीक्षक, अलीगढ़ मंडल, अलीगढ़ के सहयोग से किया जा रहा है।शिविर के दौरान आधार नामांकन, आधार में संशोधन, मोबाइल नंबर अपडेट, पता परिवर्तन सहित आधार से संबंधित विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। ऐसे नागरिक जिन्हें आधार संबंधी किसी भी प्रकार का कार्य कराना हो, वे निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर शिविर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- शिविर प्रभारी ने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.