भागलपुर, मार्च 19 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। मारवाड़ी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का बुधवार को समापन हो गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार झा ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें शिष्टाचार और अनुशासन में रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। समाज के प्रति युवाओं की कई अहम जिम्मेदारियां होती हैं। उन्होंने बताया कि इस विशेष शिविर का मुख्य उद्देश्य स्वयंसेवकों का व्यक्तित्व विकास करना है। प्राचार्य ने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिविर में सीखी गई अच्छी बातों को समाज के अन्य लोगों तक फैलाएं, ताकि एक सशक्त और बेहतर समाज का निर्माण हो सके। समापन समारोह में तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के सीसीडीसी एसएन पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने एनएसए...