नैनीताल, फरवरी 4 -- नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीबाग में बुधवार को जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार के तहत बहुउद्देशीय शिविर लगाया गया। इस दौरान महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव चंद्रेश कुमार यादव ने जनता की समस्याओं को सुना और मौके पर अधिकारियों को उनके निदान के निर्देश दिए। सचिव ने सीडीओ नैनीताल को समस्याओं के समाधान के बाद लोगों से फीडबैक लेने को भी कहा। नैनीताल जिले के प्रभारी सचिव चंद्रेश कुमार यादव ने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से आम जनता को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। सरकार का यह प्रयास विशेष रूप से ग्रामीण,दूरस्थ और वंचित वर्गों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहा है। शिविर में 257 लोगों ने समस्य...