मोतिहारी, मई 8 -- सिकरहना। 19 मई को होनेवाले सहयोग शिविर की सफलता को लेकर गुरुवार को अनुमंडल सभा कक्ष ढाका में बैठक आयोजित की गयी। इसकी अध्यक्षता स्टेट को-ऑडिनेटर प्रिय रंजन राजू ने की। बैठक में एसडीओ विजय कुमार सहित अनुमंडल के सभी बीडीओ, सीओ, सीडीपीओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। एसडीओ ने बताया कि प्रत्येक माह के पहले व तीसरे मंगलवार को पंचायतवार सहयोग शिविर का आयोजन किया जाना है। 19 मई को अनुमंडल अंतर्गत ढाका प्रखंड के करसहिया व गहई, चिरैया प्रखंड के खोढ़ा व सरौगढ़, घोड़ासहन के गुरमिया व बगही भेलवा तथा बनकटवा प्रखंड के बनकटवा व जीतपुर पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित है।इसके यह भी पढ़ें- पंचायतों में महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को लगेगा सहयोग शिविर पूर्व उक्त पंचायत में जो भी कोई समस्या होगी उसका निराकरण उक्त तिथि तक करने का प्रयास किया ज...