प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 21 -- कुंडा, संवाददाता। शिविर में बताए गए विषय वस्तु को मनोयोग से सीखे, दूसरो को सिखाएं और उसे अपने जीवन में उतारें तभी उसकी सार्थकता होगी। यह बातें मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज कालाकांकर में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर की शुरुआत में प्राचार्य प्रो.डॉ. शिवम श्रीवास्तव ने कही। उन्होंने कहा कि यह अवसर समाज सेवा कर एक भारत श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार करने का है। मुख्य अतिथि राजभवन कालाकांकर के मैनेजर डॉ. घनश्याम यादव ने कहा कि विशेष शिविर में सामुदायिक कार्य करने का अनुभव प्राप्त करें। अपने ज्ञान और अनुभव से समाज और देश की सेवा करें। कार्यक्रम अधिकरी भूपेश सिंह ने कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई। इस मौके पर आंतरिक गुणवत्ता संवंर्धन समिति की समन्वयक प्रो.रेखा सिंह, प्रो. प्रदीप सिंह, प्रो. उग्रसेन सिंह, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.