शिविर की दो हजार शिकायतों का समाधान
फरीदाबाद, अप्रैल 3 -- नूंह। नूंह में समाधान शिविर की दो हजार से अधिक शिकायतों का निपटान किया गया है। लंबित शिकायतों का जल्द समाधान किया जाएगा। शुक्रवार को मत्स्य विभाग के प्रधान सचिव डी. सुरेश की समीक्षा बैठक में जिला प्रशासन ने यह प्रगति रिपोर्ट पेश की। प्रधान सचिव डी. सुरेश ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये समीक्षा बैठक में प्रगति पर चर्चा की। प्रदेश के सभी अधिकारियों को लंबित मामलों को जल्द सुलझाने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला नूंह की ओर से अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने भाग लेकर जिले की स्थिति की जानकारी दी। प्रधान सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए शिकायत निवारण व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दिया, ताकि लोगों को समय पर राहत मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.