शिविर की तैयारियों की हुई समीक्षा
आजमगढ़, अक्टूबर 6 -- आजमगढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से एक नवंबर को जनपद स्तर पर वृहद शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत निर्बल वर्ग, बच्चों, स्त्रियों, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का स्टॉल लगाकर लाभान्वित किया जाएगा। शिविर के आयोजन से पूर्व समस्त विभागों द्वारा पात्र लोगों का चयन किया जा रहा है। शिविर को सफल बनाने के लिए सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंकित वर्मा की अध्यक्षता में नोडल अधिकारी संजय कुमार सिंह के साथ बैठक की गई। बैठक में डीडीओ ने बताया कि पात्र लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.