अयोध्या, मई 4 -- अयोध्या। कालका प्रसाद नारायण दास महाविद्यालय किठवा तहसील मिल्कीपुर में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। यहां सामुदायिक केंद्र सोहावल एवं जिला क्षय रोग चिकित्सा अधिकारी अपनी टीम के साथ अध्यनरत छात्राओं एनसीसी कैडेट का स्वास्थ्य परीक्षण किया। आंख रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. संदीप शुक्ला सामुदायिक केंद्र शहावल के अधीक्षक डॉ संग्राम सिंह ने छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित की। कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री जिला काउंसलर रेड क्रॉस काउंसलर आलोक तिवारी सहित महाविद्यालय के प्रधानाचार्य अनूप कुमार, इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रामकृष्ण लेफ्टिनेंट डॉ. राकेश मौर्य, अतुल मिश्रा, वीरेंद्र मिश्रा व संजय दुबे सहित अन्य लोक उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...