आगरा, जुलाई 16 -- विश्व प्लास्टिक सर्जरी दिवस के अवसर पर कॉस्मो एक्सपर्ट्स मेडसिटी में आयोजित तीन दिवसीय निशुल्क प्लास्टिक एवं कॉस्मेटिक सर्जरी जागरूकता शिविर का समापन हुआ। 430 मरीजों ने विशेषज्ञ परामर्श प्राप्त किया। प्लास्टिक सर्जरी, कॉस्मेटिक सर्जरी, हेयर ट्रांसप्लांट, हेयर फॉल, स्किन एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से संबंधित समस्याओं के लिए चिकित्सकीय सलाह ली। वरिष्ठ प्लास्टिक एवं कॉस्मेटिक सर्जन डॉ. प्रणय सिंह चकोटिया और उनकी टीम ने मरीजों को प्लास्टिक सर्जरी के विभिन्न आयामों के बारे में जागरूक किया। बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों में प्लास्टिक सर्जरी के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करना और आधुनिक उपचारों की सही जानकारी देना था। आधुनिक प्लास्टिक एवं कॉस्मेटिक सर्जरी की अधिकांश सुविधाएं अब आगरा में ही उपलब्ध हैं। शिविर के दौरान मरीजों क...