शिविर का किया गया आयोजन
दरभंगा, अगस्त 5 -- लहेरियासराय। बोन एंड जॉइंट वीक के अवसर पर बुधवार को बिहार ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन व इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) जांच एवं हड्डी स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव एवं हड्डियों को स्वस्थ रखने की जानकारी दी। प्रो. डॉ. एसएन सर्राफ व सुधा सर्राफ के नेतृत्व में लगाए गए शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने निःशुल्क बीएमडी जांच कराई तथा परामर्श प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: बोन एंड ज्वाइंट डे पर 175 बुजुर्गों की निःशुल्क हड्डी जांच
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.