गढ़वा, फरवरी 26 -- कांडी, प्रतिनिधि। एसबीआई फाउंडेशन व रोज संस्था द्वारा चलाए जा रहे संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स के तत्वाधान में गुरुवार को सननी गांव के नव प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में स्वास्थ्य जांच व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर 14 महिला, पुरुष व बच्चों का इलाज किया गया। एसबीआई फाउंडेशन के द्वारा मरीजों को मुफ्त में दवा दी गई। वहीं विद्यालय के बच्चों के साथ स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम भी किया गया। संजीवनी फाउंडेशन के डॉक्टर आर कुमार व संस्था के कोऑर्डिनेटर अमरेंद्र कुमार उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य को लेकर जागरूक करते हुए बीमारियों से बचने के लिए अनेक उपाय भी बताए। नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी। एएनएम प्रतिमा देवी द्वारा महिला और बच्चों को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के लिए सलाह दी गई। विद्यालय के प्रधाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.