मधेपुरा, मई 19 -- कुमारखंड,निज प्रतिनिधि। प्रखंड में तीन अलग-अलग पंचायतों में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। जन शिकायतों को सुलभ तरीके से प्राप्त कराने और उसके प्रभावी निवारण के उद्देश्य से शिविर लगाया गया। परमानंदपुर पंचायत सरकार भवन में आयोजित शिविर का कोसी प्रमंडल के आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आवास योजना, राजस्व व भूमि सुधार, कृषि, स्वास्थ्य, बिजली आपूर्ति, आईसीडीएस, लोहिया स्वच्छता अभियान, जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र व जन्म प्रमाणिकीकरण, थाना सहित विभागों के लगाए गए टेबल पर पहुंच कर आवेदन की स्थिति, निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते हुए मौजूद आवेदक व कर्मी से पूछताछ की। यह भी पढ़ें- शिविर का आयुक्त ने निरीक्षण कर दिए निर्देश आयुक्त ने कहा कि सरकार के निर्देश के अनुसार शिविर में कार्य का निष्पादन...