गोड्डा, मई 28 -- गोड्डा, एक प्रतिनिधि। झारखंड विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित 90 दिवसीय इंटेनसिव कार्यक्रम के तहत प्राधिकरण के अध्यक्ष सह पीडीजे रमेश कुमार व सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर बुधवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में विधिक जागरुकता शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को झालसा के प्रोजेक्ट तृप्ति की जानकारी दी गई। इसी कड़ी में डालसा की सुंदरपहाड़ी टीम में शामिल अधिकार मित्र चुनका मरांडी एवं मंजूरी बीबी आदि ने धरमपुर व लदापाथर में कहा कि प्रोजेक्ट तृप्ति झारखंड में मानव तस्करी से बचाए गए लोगों और उनके बच्चों के पुनर्वास के लिए एक बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि आदिवासी बहुल क्षेत्रों में मानव तस्करी की घटना अधिक होती है। ऐसे में प्रोजेक्ट तृप्ति केवल एक कानूनी योजना नहीं है, बल्कि यह पीड़ितों को समाज में सम्मानजनक ...