अलीगढ़, दिसम्बर 15 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में अब तक पांच हजार से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसी क्रम में रविवार को मौलाना स्कूल, एमए नगर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी व स्कूल प्रबंधक मौलाना मोहम्मद नोमान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस सातवें शिविर में कुल 1,187 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में 209 हैंडहेल्ड एक्सरे, 78 टीबी संदिग्ध बलगम नमूने, 187 एचआईवी जांच, 93 मधुमेह जांच, 37 टीकाकरण सेवाएं व सात आयुष्मान कार्ड बनाए गए। जिला कार्यक्रम समन्वयक सतेंद्र कुमार ने बताया कि सभी जांचें निशुल्क रहीं। संदिग्ध मरीजों को आगे की चिकित्सीय प्रक्रिया के लिए चिह्नित किया गया है। ऐसे शिविरों के माध्यम से शहरी क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.