मेरठ, अप्रैल 13 -- नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सेवा-विभाग की ओर से शहर में मातादीन वाल्मीकि स्वास्थ्य सेवा यात्रा के तहत एक दिन में 101 स्थानो पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में 10,245 से अधिक मरीजों ने लाभ उठाया। कार्यक्रम की शुरुआत धनवंतरी तथा भारत माता के चित्रों पर माल्यार्पण करके हुई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सह संघचालक एवं एनएमओ के पालक अधिकारी विनोद भारती, नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन मेरठ प्रांत के संरक्षक डॉ. वीरोत्तम तोमर, मेरठ प्रांत अध्यक्ष डॉ. ज्ञानेश्वर टोंक, प्रांत कोषाध्यक्ष डॉ. उमंग अरोरा, महानगर अध्यक्ष डॉ. महेश बंसल, सचिव डॉ. विजय सिंह, सहसचिव डॉ. चारू गर्ग, डॉ. विश्वजीत बैंबी, डॉ. वीके अग्रवाल, डॉ. केबी अग्रवाल, डॉ. संदीप गर्ग भी रहे। सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया, मैन...