शिविरों में होगा बिल-बैलेंस का समाधान
अलीगढ़, मई 15 -- अलीगढ़। स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की बिल-बैलेंस से संबंधित शिकायतों का निस्तारण करने के लिए अब समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। शुक्रवार से आयोजित होने वाले यह शिविर 30 जून तक संचालित होंगे। अधिशासी अभियंता (वाणिज्य) पंकज तिवारी ने बताया कि खंडीय/उपखंडीय कार्यालयों पर शिविर लगेंगे। लाल डिग्गी, सासनीगेट, क्वार्सी व एलमपुर बिजलीघर पर प्रतिदिन शिविर लगेंगे। इसके अलावा रावण टीला, गूलर रोड, बाहरद्वारी क्षेत्रों में भी समय-समय पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। यहां बिल रिवीजन, स्मार्ट ऐप डाउनलोड करना, मोबाइल नंबर अपडेट संबंधित समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- शिविरों में होगा बिल-बैलेंस का समाधान यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर समस्या समाधान को लगेंगे शिविर यह भी पढ़ें- लेसा में कल से 30 मई तक लगेगा बिजली शिविर
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.